Kisan Andolan Latest Update : प्रदर्शनकारी किसानों के बैठक करेगी मोदी सरकार.. इन मांगों पर की जाएगी चर्चा, अभी भी अनशन तोड़ने को तैयार नहीं डल्लेवाल
Kisan Andolan Latest Update : प्रदर्शनकारी किसानों के बैठक करेगी मोदी सरकार.. इन मांगों पर की जाएगी चर्चा, अभी भी अनशन तोड़ने को तैयार नहीं डल्लेवाल |

Kisan Andolan Latest Update | Source : File Photo
चंडीगढ़। Kisan Andolan Latest Update : केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शनकारी किसान फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
प्रस्तावित बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेने पर सहमत हो गए। डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी दिए जाने तक डल्लेवाल अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
इससे पहले, संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की घोषणा के बाद, किसान नेताओं ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने की अपील की ताकि वह प्रस्तावित विचार-विमर्श में भाग ले सकें।
खनौरी में धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में रंजन ने कहा कि डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्र की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। रंजन ने कहा, ‘‘हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और (प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के) प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।’’ उन्होंने कहा कि बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे (डल्लेवाल से) आग्रह करते हैं कि वे अपना अनशन तोड़ दें, चिकित्सा सहायता लें ताकि वे बैठक में भाग ले सकें।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Modi government will hold a meeting with the protesting farmers... These demands will be discussed

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm