युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में भारतीय कामगारों की भर्ती में मदद कर रही है मोदी सरकार: खरगे

युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में भारतीय कामगारों की भर्ती में मदद कर रही है मोदी सरकार: खरगे

युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में भारतीय कामगारों की भर्ती में मदद कर रही है मोदी सरकार: खरगे
Modified Date: October 4, 2024 / 04:27 pm IST
Published Date: October 4, 2024 4:27 pm IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के बीच इजराइल में लगभग 15,000 भारतीय कामगारों की भर्ती में मदद कर रही है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास सहयोग संस्था इजराइल में लगभग 15,000 भारतीय कामगारों की भर्ती में मदद कर रही है। इससे पहले कई भारतीय युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में जाने के लिए संदिग्ध एजेंटों द्वारा धोखा दिया गया था। कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।’’

उन्होंने दावा किया कि यह मोदी सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण पैदा हुई बेरोजगारी के बारे में बहुत कुछ बताता है।

खरगे ने कहा, ‘‘शिक्षित युवा अपनी जान जोखिम में डालकर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में कथित तौर पर उच्च वेतन पर सेवा करने को तैयार हैं। यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौकरियों के बड़े-बड़े दावे उनकी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठे बयानों के अलावा और कुछ नहीं हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के युवा जो इन संघर्ष क्षेत्रों में नौकरी की तलाश करने के लिए मजबूर हैं, कल भाजपा को करारा सबक सिखाएंगे।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में