मगहर में मोदी ने दी ‘संत कबीर अकादमी की सौगात’, कांग्रेस और बसपा पर साधा निशाना

Ads

मगहर में मोदी ने दी 'संत कबीर अकादमी की सौगात', कांग्रेस और बसपा पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - June 28, 2018 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

लखनऊ। संत कबीर दास की आज 500 वीं जन्म शताब्दी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचकर कबीर को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कबीर पंथियों को सौगात देते हुए यहां 24 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ‘संत कबीर अकादमी’ की आधार रखी। इसके साथ ही पार्क, पुस्तकालय के अलावा कबीर पर शोध संस्थान की सौगात दी।  कार्यक्रम में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- खुद को कमिश्नर बताने वाले युवक की कोर्ट परिसर में हुई जमकर धुनाई

मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 14-15 वर्ष पहले जब पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी यहां आए थे, तब उन्होंने इस जगह के लिए एक सपना देखा था। उनके सपने को साकार करने के लिए, मगहर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में सद्भाव-समरसता के मुख्य केंद्र के तौर पर विकसित करने का काम अब किया जा रहा है’। ”पहले यूपी विकास के लिए तरस गया था. आज दोगुनी गति से विकास का काम हो रहा है”’अब यूपी में तेजी से विकास का काम हो रहा है. एक-एक इंच जमीन पर विकास की धारा बहेगी’

ये भी पढ़ें- एसीबी का बाबू निकला भ्रष्ट, फर्जी बिल से लगाई दो लाख रुपए की चपत

जनधन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 5 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोलकर, 80 लाख से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर, करीब 1.7 करोड़ गरीबों को बीमा कवच देकर, 1.25 करोड़ शौचालय बनाकर, गरीबों को सशक्त करने का काम किया है”

ये भी पढ़ें- 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षाकर्मियों का दर्द, 1 जुलाई से संविलियन का नहीं मिलेगा लाभ

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में महौल खराब होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। 

 

वेब डेस्क, IBC24