चीन दौरे से स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, नदी और झील किनारे कूटनीति का अनोखा प्रदर्शन
चीन दौरे से स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, नदी और झील किनारे कूटनीति का अनोखा प्रदर्शन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनी चीन के दौरे से वापस स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी वुहान से सीधी दिल्ली रवाना हुए। दौरे के दूसरे दिन भी पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। ईस्ट लेक के पास वॉक के दौरान ही दोनों देशों के नेताओं ने आपस में बातचीत की। साथ ही नौका विहार भी किया।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आईपीएस के तबादले, सुंदरराज डीआईजी नक्सल ऑपरेशन, डांगी दंतेवाड़ा के डीआईजी
चीन के साथ रिश्तों का नया अध्याय लिखने की कड़ी में चीन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वुहान शहर में तीन दौरे में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ-साथ चाय भी पी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय की केतली भी अपने हाथ में ले ली और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातें करते रहे। नदी और झील के किनारे कूटनीति का ये अनोखा प्रदर्शन है और पीएम मोदी पहले भी इस तरह की वार्ता कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की ये यात्रा कूटनीतिक लिहाज से काफी अहम है।
ये भी पढ़ें- सेहरा सजाए दूल्हे को देखकर चौंक गई दुल्हन और रूकवा दी शादी… जानिए माजरा
दोनों नेताओं के बीच चीन के क्रांतिकारी नेता माओ त्से तुंग की पसंदीदा जगह वुहान में ‘दिल से दिल’ की अनोखी बात की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री मोदी का बुहान पहुंचने पर राष्ट्रपति शी ने स्वागत किया। इसके तुरंत बाद दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदियों पुराने चीन-भारत संबंधों की प्रशंसा करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग से कहा कि दोनों देशों के पास अपने लोगों और विश्व की भलाई के लिए एक साथ मिलकर काम करने का एक बड़ा अवसर है। मोदी ने शी से कहा। यदि 2019 में भारत में हम इस तरह की अनौपचारिक बैठक का आयोजन कर सके तो मैं खुश होऊंगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


