मोदी मूंछ के तो कांग्रेस नेता पूंछ के बाल – नरेंद्र सिंह तोमर

Ads

मोदी मूंछ के तो कांग्रेस नेता पूंछ के बाल - नरेंद्र सिंह तोमर

  •  
  • Publish Date - January 1, 2018 / 07:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

वेब डेस्क। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बेतुके बयान को लेकर इन दिनों सियासत तेज हो गई है। तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते है। मंत्री जी ने 30 दिसंबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफों के खुब पुल बंधें फिर उनकी तुलना कांग्रेस नेता से करते हुए एक बेतुका बयान दे दिया।

रजनीकांत ने किया नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान, बोले- जनता को मेरी जरुरत

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि ये अंतर इतना है, जितना अंतर मूंछ के बाल और पूंछ के बाल में होता है।

उनके इस अजीबोंगरीब उदाहरण के बाद से ही सियासी गलियारों में उनके इस बयान को लेकर भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया आ रही है। वैसे तोमर अपने इस बयान के मध्यम से सिर्फ यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि मोदी जी कांग्रेस नेताओं से बेहतर है।  

 

वेब डेस्क, IBC24