मोहनलाल ने वनविभाग को अपने पास मौजूद 10 हाथीदांत और उससे बनी 13 मूर्तियों की सूचना दी

मोहनलाल ने वनविभाग को अपने पास मौजूद 10 हाथीदांत और उससे बनी 13 मूर्तियों की सूचना दी

मोहनलाल ने वनविभाग को अपने पास मौजूद 10 हाथीदांत और उससे बनी 13 मूर्तियों की सूचना दी
Modified Date: July 6, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: July 6, 2026 1:58 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोच्चि, छह जुलाई (भाषा) अभिनेता मोहनलाल ने केरल वन विभाग को जानकारी दी है कि उनके पास 10 हाथीदांत और उससे बनी 13 मूर्तियां हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अभिनेता ने यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब वह वन्यजीवों से जुड़ी चीजें गैर-कानूनी तरीके से रखने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

मलयत्तूर संभागीय वन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह जानकारी विभाग की माफी योजना के तहत दी गई है जिसके माध्यम से लोग अपने पास मौजूद वन्यजीव वस्तुओं की स्वेच्छा से घोषणा कर सकते हैं।

अभिनेता ने इससे पूर्व चार हाथीदांत होने की जानकारी दी थी और अब उन्होंने छह और हाथी दांत के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि हाथीदांत से बनी जिन मूर्तियों की जानकारी दी गई है, उनमें भगवान कृष्ण, भगवान राम और तिरुपति बालाजी की मूर्तियां शामिल हैं और इनका कुल वजन लगभग 46 किलोग्राम है।

मोहनलाल ने दावा किया कि उनके पास मौजूद अधिकतर हाथीदांत उन्हें विरासत में या तोहफे के तौर पर मिले थे।

अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग इन हाथी दांतों और उनसे निर्मित मूर्तियों की प्रामाणिकता की जांच के लिए डीएनए जांच करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की माफी योजना के तहत लोग कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिना पंजीकरण वाली वन्यजीवों से जुड़ी चीजों की जानकारी दे सकते हैं।

मोहनलाल वर्तमान में वन्यजीव के एक मामले में अवैध रूप से चार हाथीदांत रखने के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में