मानसून की पहली बारिश ने मुंबई को किया बेहाल, गुजरात में भी मूसलाधार

Ads

मानसून की पहली बारिश ने मुंबई को किया बेहाल, गुजरात में भी मूसलाधार

  •  
  • Publish Date - June 25, 2018 / 09:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मुंबई/अहमदाबाद। मानसून की पहली बारिश ने ही मुंबई और ठाणे को बेहाल कर दिया है। रविवार रात से लगातार पानी बरसने से न केवल निचले इलाकों में पानी भर गया बल्कि वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल रेलवे रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ा। सोमवार सुबह ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चलीं। वहीं पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 जख्मी हो गए।

इसके अलावा वडाला इलाके में 32 मंजिली इमारत की चहारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा ढहने से 7 कारें मलबे में धंस गई। इसी अरह ठाणे में भी दीवार गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत होने की खबर है। वडाला में 32 मंजिला इमारत लॉयड एस्टेटकी बाउंड्री वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे सात कारें मलबे में धंस गईं। ठाणे में भी दीवार गिरने से 13 साल के एक लड़के की जान चली गई।

यह भी पढ़ें : मप्र विधानसभा में गूंजा मंदसौर गोली कांड, कांग्रेस ने लहराए पोस्टर

उधर, दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में भी मानसून की पहली वर्ष ने कहर ढाया हुआ है। इन इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात के वलसाड शहर में 5 इंच और उमरगांव में 8 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे भिलाड़ और सांजन के बीच रेल संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। पहला उत्तर सर्कुलेशन कोंकण और उससे सटे गुजरात में जबकि दूसरा बंगाल की खाड़ी में बना है। विभाग के अनुसार अभी अच्छी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस का घेरा तोड़कर धरना स्थल पहुंचे परिजन, नारेबाजी के बाद गिरफ्तार

बता दें कि मानसून ने करीब एक महीना पहले दस्तक दी थी, लेकिन अब तक देश के सिर्फ 25 फीसदी इलाकों में ही सामान्य या उससे ज्यादा वर्षा हुई है।


वेब डेस्क
, IBC24