राजस्थान के कुछ भागों में मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना
राजस्थान के कुछ भागों में मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना
जयपुर, 10 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में मानसून फिर सक्रिय होने पर बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मोसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर आज एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बना गया है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 11 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
वहीं 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश तथा जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


