Wife Marriage With Lover: पहले घर से गायब हुई महिला, तलाशी के बाद मिली प्रेमी के साथ, फिर पति ने लिया ये फैसला, अब हर कोई रह गया हैरान
Wife Marriage With Lover: पहले घर से गायब हुई महिला, तलाशी के बाद मिली प्रेमी के साथ, फिर पति ने लिया ये फैसला, अब हर कोई रह गया हैरान
Wife Marriage With Lover | Photo Credit: IBC24
- पति ने प्रेमी से कराई शादी
- पति ने मंदिर ले जाकर करवा दी शादी
- मामला बना चर्चा का विषय
लखनऊ: Wife Marriage With Lover लखनऊ के मलिहाबाद से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। (Malihabad husband wife case) अक्सर आपने ऐसा फ़िल्मों में होता देखा होगा कि प्यार की खातिर लोग कुछ भी करते हैं, लेकिन मलिहाबाद में एक पति ने जो किया, उसने सबको चौंका दिया है। यहाँ एक पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी है। (Lucknow viral news) अब मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा विषय बना हुआ है।
अचानक घर से लापता हुई पत्नी
Wife Marriage With Lover मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला लखनऊ के मलिहाबाद इलाके का है, यहां रहने वाले एक होमगार्ड की पत्नी अचानक अपने घर से लापता हो गई, इसके बाद पति और उसके परिवार ने महिला की तलाश शुरू की, मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। जब पति दोनों के सामने पहुंचा, तो कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आया। पत्नी ने बिना किसी डर के अपने पति के सामने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
प्रेमी से कराई पत्नी की शादी
अब ऐसे में कोई भी पति गुस्सा होता या कानूनी कार्रवाई करता, लेकिन इस व्यक्ति ने जो किया, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है, पति ने अपनी पत्नी की खुशी और उसकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया और पति दोनों को लेकर एक मंदिर पहुंचा, वहां उसने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी और दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। इस अनोखी शादी का मामला अब पूरे मलिहाबाद और लखनऊ में टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है, लोग पति के इस फैसले और उसकी दरियादिली की खूब चर्चा कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘गूंज’ vs ‘कैंपन’… GEN-Z किसके फैन? युवाओं को साधने की रेस हुई तेज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या ख़ास करेगी भाजपा?
- Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, कई राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना भविष्यफल
- MP News: विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, सागर मामले में न्यायिक जांच के दिए आदेश, नए कमिश्नर और IG की तैनाती

Facebook


