देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 109 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 109 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 109 करोड़ से अधिक खुराक दी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 8, 2021 9:36 pm IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 109 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

सोमवार को शाम सात बजे तक टीके की 54 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। बाद में, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।

भाषा

मानसी माधव

माधव


लेखक के बारे में