भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 185.68 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 185.68 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 185.68 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 9, 2022 9:20 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक दी गई खुराक की संख्या शनिवार को 185.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

इसने कहा कि आज शाम सात बजे तक 12,55,277 खुराक दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 2,21,44,238 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 2,43,08,220 एहतियाती खुराक स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी गई हैं।

मंत्रालय के अनुसार आज लगाए गए टीकों से संबंधित अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में