देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 4, 2022 10:59 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक शनिवार शाम सात बजे तक 10 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 1,04,295 एहतियाती खुराक दी गयीं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल 26,28,276 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

इसके मुताबिक अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.44 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 5.96 करोड़ किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत ने 10 अप्रैल को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था, टीके की दूसरी खुराक लेने के नौ महीने बाद 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी थी। दो फरवरी से, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में