देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: July 12, 2022 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को शाम सात बजे तक नौ लाख से अधिक खुराक दी गईं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 99,752 एहतियाती खुराक दी गईं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल

72, 83,051 एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.76 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 6.07 करोड़ किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए थे। दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक उम्र के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके दिए गए।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी 2022 से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में