दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा ग्रीष्मकालीन शिविर में 2100 से अधिक महिलाओं, लड़कियों ने भाग लिया
दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा ग्रीष्मकालीन शिविर में 2100 से अधिक महिलाओं, लड़कियों ने भाग लिया
नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस का 22वां ‘आत्मरक्षा ग्रीष्मकालीन शिविर’ बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में 2,100 से ज़्यादा लड़कियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) की आत्मरक्षा इकाई द्वारा आयोजित ये शिविर 29 मई से 11 जून तक चार स्थानों पर आयोजित किए गए। इसका मकसद महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के ज़रिए सशक्त बनाना था।
इस शिविर के समापन समारोह में संयुक्त पुलिस आयुक्त नाबाम गुंगटे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवतोष कुमार सुरेंद्र सिंह, पुलिस उपायुक्त नेहा यादव और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. रिधिमा सेठ शामिल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
पुलिस के बयान के मुताबिक, प्रतिभागियों को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई।
इसमें कहा गया है कि इस मौके पर, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीखे गए कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों ने आत्म-रक्षा के करतब दिखाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिविर के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
भाषा नोमान नोमान रंजन
रंजन

Facebook


