देश में कोविड-19 टीके की 75.81 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई

देश में कोविड-19 टीके की 75.81 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई

देश में कोविड-19 टीके की 75.81 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 14, 2021 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) देश में मंगलवार तक कोविड-19 टीके की 75.81 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को लगाई जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसने कहा कि शाम सात बजे तक टीके की 54 लाख से अधिक (54,72,356) खुराक लगाई गई।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक रोजाना रिपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 57,41,31,961 लोगों को टीके की पहली खुराक और 18,40,67,370 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी हो रही है।

भाषा नीरज नीरज उमा

उमा


लेखक के बारे में