भारत में अब तक 86 करोड़ से अधिक लोगों को लगाए जा चुके हैं कोविड-19 के टीके

भारत में अब तक 86 करोड़ से अधिक लोगों को लगाए जा चुके हैं कोविड-19 के टीके

भारत में अब तक 86 करोड़ से अधिक लोगों को लगाए जा चुके हैं कोविड-19 के टीके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: September 27, 2021 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) देश में सोमवार तक 86 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसने कहा कि आज शाम सात बजे तक 88 लाख से अधिक (88,98,560) टीकों की खुराक लगाई गई।

मंत्रालय ने बताया कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने पर रोजाना लगाए जाने वाले टीकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

इसने कहा कि टीकाकरण अभियान की नियमति निगरानी एवं समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में