भारत में अभी तक 88 करोड़ से अधिक कोविड-19 की खुराक लगाई जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अभी तक 88 करोड़ से अधिक कोविड-19 की खुराक लगाई जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अभी तक 88 करोड़ से अधिक कोविड-19 की खुराक लगाई जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: September 29, 2021 10:09 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) देश में बुधवार तक कोविड-19 की 88 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही।

बुधवार शाम सात बजे तक कोविड-19 की कुल 59,48,118 खुराकें लगाई गईं।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने पर रोजाना टीकाकरण के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

इसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से रक्षा के लिए टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी हो रही है।

देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।

भाषा नीरज नीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में