दिल्ली में सुबह मौसम गर्म रहा, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही
दिल्ली में सुबह मौसम गर्म रहा, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे शहर का आधार केंद्र माना जाता है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है लेकिन पिछले 24 घंटों की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक है।
पालम में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था, जबकि रिज में 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।
लोधी रोड पर सामान्य से थोड़ी अधिक गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। आयानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


