डीजेबी के निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दिल्ली सरकार का जांच का आदेश

डीजेबी के निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दिल्ली सरकार का जांच का आदेश

डीजेबी के निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, दिल्ली सरकार का जांच का आदेश
Modified Date: February 6, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: February 6, 2026 1:41 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

सूद ने जोगिंदर सिंह मार्ग पर जल बोर्ड के निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वह घटना से बहुत आहत हैं।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवारजनों से भी मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और पूरी दिल्ली सरकार दुख की इस घड़ी में इस परिवार के साथ खड़ी है। घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।’’

मृतक के परिवार ने डीजेबी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और उसकी मौत में साजिश की आशंका भी जताई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव और मोटरसाइकिल गड्ढे के अंदर मिली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाशपुरी निवासी कमल के रूप में हुई है जो एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिल्ली जल बोर्ड के निर्माणस्थल पर यह गड्ढा खोदा गया था और वहां अवरोधक लगाए गए थे।

भाषा सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में