Weather Update News: ठंड का असर खत्म होते ही फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सो में होगी बारिश और बर्फबारी, पढ़ें मौसम विभाग की नई चेतावनी

Weather Update News: ठंड का असर खत्म होते ही फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सो में होगी बारिश और बर्फबारी, पढ़ें मौसम विभाग की नई चेतावनी

Weather Update News: ठंड का असर खत्म होते ही फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सो में होगी बारिश और बर्फबारी, पढ़ें मौसम विभाग की नई चेतावनी

Weather Update News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत में ठंड कम हो रही है और तापमान बढ़ रहा है
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9-11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी का दौर
  • उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान

नई दिल्ली: Weather Update News उत्तर भारत समेत देशभर में अब ठंड का असर कम होते जा रहा है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। तो दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छह फरवरी को और 9-11 फरवरी के दौरान बारिश/बर्फबारी होने वाली है।

Weather Update News: 9-11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में छह फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी संभावित है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-11 फरवरी के दौरान एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 फरवरी को छिटपुट से काफी व्यापक बारिश होने वाली है।

वहीं बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक मौसम ​में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने वाला है। उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।