Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव। LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है।

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules/AI Generated Image

Modified Date: June 9, 2026 / 07:54 am IST
Published Date: June 9, 2026 7:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 कर दी है।
  • पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 89 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है
  • लाभार्थियों को KYC, आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब सीधे भारत जैसे बड़े देश में भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की दरों पर दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद कमर्शियल और छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, बीते दिनों तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी की थी। बताया जा रहा है कि तीन महीने में दूसरी बार सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका दिया है।

अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules केंद्र सरकार सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने अब सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है। इसका मतलब ये है कि उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले परिवारों को साल में सिर्फ 4 सिलेंडरों पर ही अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह बदलाव औसत घरेलू खपत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे। हालांकि, पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर नौ कर गई थी, जिसे अब और भी घटाकर चार कर दिया गया है।

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने कहा कि संशोधित सीमा उज्ज्वला लाभार्थियों की औसत वार्षिक गैस खपत के करीब है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए समर्थन देना है। सरकार ने मई, 2022 में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए प्रति सिलेंडर 200 रुपये की लक्षित सब्सिडी शुरू की थी, जिसे बाद में अक्टूबर, 2023 में बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया था। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाती है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत हाल में दो बार बढ़ोतरी के बाद 942 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, सब्सिडी जोड़ने के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों को एक सिलेंडर लगभग 642 रुपये में मिल रहा है।

बढ़ाए गए थे एलपीजी के दाम

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules अधिकारी ने कहा कि औसतन सरकार को एक सिलेंडर की आपूर्ति पर लगभग 1,600 रुपये का खर्च आता है, जबकि सब्सिडी के माध्यम से लाभार्थियों को करीब 1,000 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से सरकार करीब 52,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे चुकी है। इसके साथ ही खनूजा ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में हाल में की गई बढ़ोतरी के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें वैश्विक स्तर की तुलना में अब भी कम हैं।

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए शर्तें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए पात्रता और नियम अलग हैं, चूँकि ये परिवार पहले से ही गरीबी रेखा (BPL) के नीचे हैं, इसलिए इन्हें सरकार विशेष रियायत प्रदान करती है और इन पर ₹10 लाख वाली आय सीमा का नियम लागू नहीं होता।

किस प्रकार मिल रही है इसकी जानकारी?

Ujjwala Yojana Subsidy New Rulesगैस सब्सिडी को लेकर आ रहे SMS इन दिनों उपभोक्ताओं के बीच चिंता का विषय बने हुए हैं। अगर आपके नंबर पर भी मैसेज आया है, तो 7 दिन के अंदर टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर बात करें या कंपनी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

अगर गैस सब्सिडी न मिले, तो क्या करना चाहिए?

ऐसे मामलों में, सबसे पहले यह जांच लें कि आपका आधार और बैंक अकाउंट गैस कनेक्शन से जुड़ा है या नहीं। अपना ‘KYC‘ स्टेटस चेक करना ही इसका सबसे सही समाधान है। अगर आपकी आय 10 लाख से कम है फिर भी सब्सिडी रुकी हुई है, तो मुमकिन है कि इसकी वजह कोई तकनीकी दिक्कत हो सकती है, ऐसी स्थिति में उपभोक्ता MyLPG Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं अथवा संबंधित गैस एजेंसी पर कॉल करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.