दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा उत्तर जोन के नए उपायुक्त की नियुक्ति की
दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा उत्तर जोन के नए उपायुक्त की नियुक्ति की
नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बृहस्पतिवार को शाहदरा उत्तर जोन के लिए एक नए उपायुक्त (डीसी) की नियुक्ति की। एमसीडी ने यह नियुक्ति पिछले अधिकारी को चार लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद की।
दो अप्रैल के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, एमसीडी में असेसर और कलेक्टर के रूप में कार्यरत आईएएस अधिकारी ममता यादव को तत्काल प्रभाव से शाहदरा उत्तर जोन के डीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा और शाहदरा उत्तर जोन में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवांशू गौतम को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
इसी से संबंधित एक कदम में वर्तमान में निदेशक (आईटी) और चुनाव, आयुष और यूनानी मामलों को संभालने वाले उपायुक्त मोहित बंसल को करोल बाग जोन के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भाषा शुभम अमित
अमित

Facebook


