दिल्ली नगर निगम ने बजट कटौती प्रस्ताव पेश किया

दिल्ली नगर निगम ने बजट कटौती प्रस्ताव पेश किया

दिल्ली नगर निगम ने बजट कटौती प्रस्ताव पेश किया
Modified Date: February 6, 2024 / 09:05 pm IST
Published Date: February 6, 2024 9:05 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को सदन की बैठक में संशोधित बजट अनुमान 2023-24 में संशोधन के लिए कटौती प्रस्ताव पेश किया, जिसमें महापौर शैली ओबेरॉय की वित्तीय शक्ति को बढ़ाने की बात कही गई है।

सदन के नेता मुकेश गोयल ने विभिन्न क्षेत्रीय समितियों के तहत राजस्व व्यय को संशोधित करने और धन का नियंत्रण महापौर को हस्तांतरित करने के लिए कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विपक्षी दलों के पार्षदों ने बजट में प्रस्तावित संशोधनों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे समितियों की शक्ति कम हो जाएगी और इन निधियों के वितरण से संबंधित मामलों पर महापौर का एकाधिकार हो जाएगा।

वर्ष 2024-25 के बजट अनुमानों पर चर्चा के लिए यहां सिविक सेंटर में सदन की विशेष बैठक में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने संशोधनों का विरोध किया।

संशोधन दस्तावेज के अनुसार, निगम ने संपत्ति कर विभाग के लिए 102 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग के लिए 52 करोड़ रुपये और केंद्रीय और क्षेत्रीय कार्यालयों में समितियों पर 123 करोड़ रुपये की कटौती का प्रस्ताव रखा है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में