BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Murshidabad Violence Latest News: ‘पीने के पानी में जहर, घरों में लगाई आग, 500 लोगो का पलायन’.. हिंसा की आग में जल रहा है मुर्शिदाबाद

राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने भी रविवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार भी स्थिति पर …

Murshidabad Violence Latest News and Updates

Murshidabad Violence Latest News and Updates

satya prakash
Published: 14 Apr 2025 | 7:29 amModified: 14 Apr 2025 | 7:38 am
HIGHLIGHTS
  1. वक्फ कानून विरोध में बंगाल में हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ीं।
  2. अब तक तीन मौतें, 150 गिरफ्तार, 1600 सुरक्षा बल तैनात किए गए।
  3. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून लागू नहीं करने की घोषणा की।

Murshidabad Violence Latest News and Updates: मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से जारी हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब तक मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसा फैल चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आगजनी की, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट भी की गई।

Read More: Raipur Nigam Show Cause Notice: गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत.. सख्त हुआ निगम प्रशासन, आयुक्त ने जोन कमिश्नर और अभियंताओं को जारी किया शोकॉज नोटिस

इन घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1600 सुरक्षा बलों की तैनाती की है, जिनमें 300 BSF जवान भी शामिल हैं। कुल 21 कंपनियां हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात की गई हैं। इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 163 भी लागू कर दी गई है।

Murshidabad Violence Latest News and Updates: इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके से करीब 500 लोग पलायन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग नदी पार कर मालदा के वैष्णवनगर इलाके में एक स्कूल में शरण लिए हुए हैं। इनका आरोप है कि उनके घरों को निशाना बनाकर आगजनी और तोड़फोड़ की गई, यहां तक कि पीने के पानी में भी जहर मिलाया गया। ये लोग BSF की मदद से वहां से सुरक्षित निकले।

नहीं लागू होगा कानून: ममता बनर्जी

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार का है, इसलिए जवाब भी केंद्र को देना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि राजनीति के नाम पर दंगे भड़काना उचित नहीं है।

हिंसा पर केंद्र सरकार सख्त

Murshidabad Violence Latest News and Updates: इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात की समीक्षा की और स्थिति को जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शनिवार की घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस की ओर से गोलीबारी नहीं की गई है, लेकिन BSF की ओर से गोली चलने की संभावना है। घायल लोगों की हालत अब स्थिर है।

Read Also: Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: शिव जी बनाएंगे हर बिगड़े काम.. इन चार राशियों के दूर होंगे हर दुःख, मिलेगी कारोबार में कामयाबी

राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने भी रविवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और राज्य पुलिस भी पूरी सक्रियता से सहयोग कर रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: विरोध वक्फ संपत्तियों से जुड़े कथित नए कानूनों को लेकर है, जिन्हें लोगों ने अपने अधिकारों और जमीन पर कब्जे के खिलाफ माना है। प्रदर्शनकारी इसे राज्य में जबरन लागू करने की आशंका से नाराज़ हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Murshidabad Violence Latest News and Updates, Violence continues in protest against Waqf law

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm