Murshidabad Violence Latest Update: वक़्फ़ कानून पर बवाल और मौत के बाद मुर्शिदाबाद में 150 लोग गिरफ्तार.. उठ रही ‘राष्ट्रपति शासन’ की मांग
5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी थी। जहां विपक्ष इस अधिनियम का विरोध कर रहा है, वहीं भाजपा ने इसके समर्थन …
150 people arrested after riots in Murshidabad
- मुर्शिदाबाद दंगों में अब तक 150 लोग गिरफ्तार।
- हाईकोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया।
- वक्फ अधिनियम विरोध में बंगाल भर में प्रदर्शन जारी।
150 people arrested after riots in Murshidabad: मुर्शिदाबाद: वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जिले के समसेरगंज, धुलियान और अन्य प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Murshidabad Violence Latest Update
शनिवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की एक विशेष पीठ ने हिंसा को गंभीरता से लेते हुए मुर्शिदाबाद में तुरंत केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश जिले में हुई हिंसा और अब तक तीन लोगों की मौत के मद्देनजर दिया है।
150 people arrested after riots in Murshidabad: यह आदेश नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें उनके वकील अनीश मुखर्जी ने एनआईए जांच की मांग के साथ-साथ केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील की थी। याचिका में कहा गया था कि राज्य में खासतौर पर मुर्शिदाबाद में पिछले कई दिनों से हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
इस बीच, जंगीपुर और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस का कहना है कि हिंसक विरोध प्रदर्शन वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
150 people arrested after riots in Murshidabad: राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और अन्य इलाकों में हिंसा फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उधर, सिलीगुड़ी में एक मुस्लिम संगठन ने अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इसी तरह, कोलकाता में आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
Murshidabad violence | 150 people in connection with the violence have been arrested so far, and adequate police forces are deployed in Samserganj, Dhuliyan, Murshidabad: West Bengal Police
— ANI (@ANI) April 13, 2025
गौरतलब है कि 5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी थी। जहां विपक्ष इस अधिनियम का विरोध कर रहा है, वहीं भाजपा ने इसके समर्थन में 'वक्फ सुधार जागरूकता अभियान' शुरू किया है, जो 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत मुस्लिम समुदाय को वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों के फायदे बताए जाएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 एक नया कानून है, जिसे राष्ट्रपति ने 5 अप्रैल 2025 को मंजूरी दी। यह वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता, निगरानी और उपयोग को लेकर बदलाव करता है। विपक्ष का कहना है कि यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हस्तक्षेप करता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Murshidabad Violence Latest Update, 150 people arrested after riots in Murshidabad

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm