मुस्लिम धर्म गुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

मुस्लिम धर्म गुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

मुस्लिम धर्म गुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: May 10, 2021 11:06 am IST

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 10 मई (भाषा) । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक मुस्लिम धर्मगुरु के इंतकाल के बाद हजारों की संख्या में लोग कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए उनके जनाजे में शामिल हुए और इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ! 2 घंटे में ही…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी का रविवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए बदायूं पहुंचे और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जनाजे में शामिल हुए।

Read More: पूर्व मंत्री PC शर्मा ने किया श्मशान-कब्रिस्तान कर्मचारियों का सम्मान, इधर सरकार ने दिए ग्राम-वार्ड स्तर पर क्रायसिस मैजेनमेंट ग्रुप्स का गठन के निर्देश

उन्होंने बताया कि कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जनाजे के वीडियो देखकर सुबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि काजी मोहम्मद सालिमुल कादरी के इंतकाल के बाद उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और जनाजे के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Read More: खाली मिला स्विमिंग पूल तो बंदरों ने लगाई शानदार डाइव, तैराकी देखकर हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाईं और सामाजिक मेल जोल से दूरी की पूरी तरह अनदेखी की। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अंतिम संस्कार में 20 लोगों के ही शामिल होने की इजाजत दी है मगर काजी के जनाजे में हजारों लोग मौजूद थे।


लेखक के बारे में