Nagaland IED Blast: जवानों की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद….कई घायल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

 Nagaland IED Blast: जवानों की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद....कई घायल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

 Nagaland IED Blast: जवानों की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद….कई घायल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

 Nagaland IED Blast: जवानों की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद....कई घायल, पूरे इलाके में हाई अलर्ट /image: AI Generated

Modified Date: July 14, 2026 / 07:20 am IST
Published Date: July 14, 2026 7:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुखोवी इलाके में IED ब्लास्ट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हुआ
  • चार अन्य जवान घायल हुए, जिनका मेडिकल सेंटर में इलाज जारी है
  • घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया

Nagaland IED Blast: नागालैंड के सुखोवी इलाके में भीषण IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह एड्स उस समय हुई जब सुरक्षा बलों का काफिला नियमित अभियान पर था। घायल जवानों को मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

कैसे हुआ ब्लास्ट?

Nagaland IED Blast मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स (Assam Rifles Attack) के जवान एक बोलेरो एसयूवी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से जोरदार धमाका (IED Explosion Nagaland) हुआ, जिसकी चपेट में जवानों की गाड़ी आ गई। यह घटना असम और नागालैंड की सीमा के पास हुई है, जहां असम राइफल्स का एक ट्रेनिंग सेंटर भी मौजूद है।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट

IED ब्लास्ट (Nagaland IED Blast) की चपेट में आए हुए चारों जवानों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के ठीक बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। फोरेंसिक टीम, स्थानीय प्रशासन धमाके की जांच में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.