अवैध संपत्तियों के पंजीकरण के लिए वजीराबाद के नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया

Ads

अवैध संपत्तियों के पंजीकरण के लिए वजीराबाद के नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:10 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:10 AM IST

गुरुग्राम, तीन फरवरी (भाषा) हरियाणा सरकार ने मंगलवार को यहां एम.जी. रोड पर कथित तौर पर अवैध संपत्ति के पंजीकरण मामले में वजीराबाद के नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाम के समय वित्त आयुक्त एवं सचिव (राजस्व) सुमिता मिश्रा ने निलंबन आदेश जारी किए। जांच में पाया गया कि ये पंजीकरण ‘नगर एवं ग्रामीण नियोजन’ (टीसीपी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ब्रिस्टल होटल व व्यावसायिक परिसर में बिक्री विलेखों के पंजीकरण को लेकर की गई, जबकि टीसीपी विभाग ने वहां पंजीकरण पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाया हुआ था।

विभाग ने इस कृत्य को कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष