Manipur New CM: युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे
मणिपुर में लंबे समय से राज्य में राष्ट्रपति शासन के तहत लागू केंद्र शासित व्यवस्था 12 फरवरी 2026 को समाप्त होने जा रही है और इसी कड़ी में आज युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
युमनाम खेमचंद सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक दल ने विधायक दल का नेता चुना है, जिससे यह तय हो गया कि वे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। बैठक दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
BJP Manipur Government: 13 फरवरी 2025 से लागू हुआ था राष्ट्रपति शासन
राज्य की राजनीति में यह बड़ी मोड़ की खबर है, क्योंकि पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राष्ट्रपति शासन लागू था और विधानसभा पर सीएम की कुर्सी खाली थी। राष्ट्रपति शासन 13 फरवरी 2025 से लागू हुआ था, जब राजनीतिक अस्थिरता और जातीय हिंसा के बीच सरकार नहीं चल पा रही थी।
Who Is Yumnam Khemchand Singh: कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह ?
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) भी रहे हैं और बाद में कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि नई सरकार में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, गोविंददास को गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है, जबकि कुकी समुदाय की नेमचा किपगेन को उप मुख्यमंत्री के पद की प्रबल उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई एयरपोर्ट पर आप में टकराए दो विमानों के विंग्स, यात्रियों में मची चीख पुकार , और फिर…
- Kawasi Lakhma Latest News: आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- Wednesday Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, रुके हुए हर कार्य में मिलेगी सफलता, यहां जानें आज का राशिफल