मणिपुर में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

मणिपुर में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

मणिपुर में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार
Modified Date: August 24, 2025 / 12:09 pm IST
Published Date: August 24, 2025 12:09 pm IST

इंफाल, 24 अगस्त (भाषा) मणिपुर के थौबल जिले में पांच संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘मेथमफेटामाइन’ की गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को लिलोंग उशोइपोकपी थारोरोक में एक अभियान के दौरान छापेमारी की, जिसके बाद एक आरोपी के घर से 2.27 किलोग्राम याबा टैबलेट (मेथमफेटामाइन) बरामद की गईं, जबकि दूसरे तस्कर के घर से 45 ग्राम मादक पदार्थ जब्त हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है। मेथामफेटामाइन को ‘आइस’ या ‘क्रिस्टल मेथ’ भी कहा जाता है। यह एक अत्यधिक नशीला और उत्तेजक पदार्थ होता है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में