असम में 110 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त

असम में 110 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त

असम में 110 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
Modified Date: March 14, 2024 / 09:26 pm IST
Published Date: March 14, 2024 9:26 pm IST

गुवाहाटी, 13 मार्च (भाषा) असम के कछार जिले में बृहस्पतिवार को 110 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए धोलाई इलाके के लोकनाथपुर में एक अभियान के दौरान 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की गई।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘110 करोड़ रुपये कीमत की मादक पदार्थ की खेप जब्त। गुप्त सूचना के आधार पर, कछार पुलिस ने आज धोलाई के लोकनाथपुर में एक अभियान चलाया और 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की।’’

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ को थैलों और साबुनदानी में रखा गया था और इसे एक पड़ोसी राज्य से लाया गया था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में