हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी को बंधक बनाया, 3.15 करोड़ रुपये का सामान लूटा

हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी को बंधक बनाया, 3.15 करोड़ रुपये का सामान लूटा

हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी को बंधक बनाया, 3.15 करोड़ रुपये का सामान लूटा
Modified Date: August 8, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: August 8, 2026 1:03 am IST

कुरुक्षेत्र, सात अगस्त (भाषा) हरियाणा के कुरुत्रेक्ष में चार नकाबपोश बदमाश कथित तौर पर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में घुस गए और उन्हें तथा उनकी पत्नी को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर करीब 3.15 करोड़ रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि थानेसर सिटी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।

शिकायत में वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया ने बताया कि वह रात करीब 9.30 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर गए थे। जब वह करीब 10 बजे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उनकी पत्नी बिस्तर पर मुंह के बल पड़ी थीं, उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी हुई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में चार नकाबपोश हमलावर मौजूद थे। बदमाशों ने अधिवक्ता को काबू कर उनके हाथ-पैर बांध दिए।

पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है।

अधिवक्ता के आवास पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और संदिग्धों का पता लगाने के लिए शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

भाषा तान्या शफीक

शफीक


लेखक के बारे में