असम के श्रीभूमि में 1.7 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त
असम के श्रीभूमि में 1.7 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त
गुवाहाटी, 19 सितंबर (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले में 1.7 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त अभियान में गंगपार इलाके से तस्करों द्वारा छोड़ी गई 17,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं।
शर्मा ने बताया कि तस्कर फरार हो गया लेकिन 1.7 करोड़ रुपये नहीं बच पाये। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और श्रीभूमि थाना पुलिस ने श्रीभूमि के गंगपार में लावारिस पड़ी 17,000 याबा टैबलेट बरामद कीं।”
उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा जितेंद्र
देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


