राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर खिली धूप, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी

राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर खिली धूप, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी

राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर खिली धूप, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 2, 2022 8:55 pm IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा ‘‘शनिवार और रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 41 और 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 26 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।’’

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा

फाल्गुनी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में