राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Ads

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - August 24, 2022 / 10:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए संचालित होने वाली आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की बुधवार को समीक्षा की ।

आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने अनुसूचित जाति के कुछ वर्तमान और पूर्व विधायकों, राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली के साथ मिलकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ।

एक अन्य बैठक में उन्होंने दलित संबंधी मुद्दों पर काम करने वाले सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बाद में सांपला ने विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सांपला ने योजनाओं की प्रगति की बारीकी से जानकारी ली और सुझाव व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाषा कुंज शोभना

शोभना