राष्ट्रीय महिला आयोग ने एएसआई से जुड़े यौन कदाचार मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एएसआई से जुड़े यौन कदाचार मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा यौन कदाचार के आरोपों वाली खबर का बुधवार को स्वतः संज्ञान लिया।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू करने, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने एवं पुलिस कर्मियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के अनुसार, एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने हिरासत में बंद एक व्यक्ति की बेटी को यौन संबंध का प्रस्ताव दिया।
आयोग ने इसे अधिकार का गंभीर दुरुपयोग और मानवीय गरिमा का उल्लंघन करार दिया।
भाषा आशीष जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


