राष्ट्रीय महिला आयोग ने टीसीएस को सभी 127 इकाइयों में पृथक आतंरिक समितियां गठित करने को कहा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने टीसीएस को सभी 127 इकाइयों में पृथक आतंरिक समितियां गठित करने को कहा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने टीसीएस को सभी 127 इकाइयों में पृथक आतंरिक समितियां गठित करने को कहा
Modified Date: May 23, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: May 23, 2026 12:14 am IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को निर्देश दिया है कि वह पोश अधिनियम के अनुपालन में चार सप्ताह के भीतर 10 या अधिक कर्मचारियों वाली अपनी सभी 127 इकाइयों में अलग-अलग आंतरिक समितियों का गठन करे।

टीसीएस नासिक मामले के संबंध में एनसीडब्ल्यू प्रमुख विजया राहटकर की अध्यक्षता में आयोग द्वारा 21 मई को आयोजित सुनवाई के दौरान ये निर्देश जारी किए गए। टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए।

नासिक स्थित टीसीएस इकाई में यौन उत्पीड़न, शोषण और धर्म परिवर्तन की कथित घटनाओं के संबंध में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही के दौरान, आयोग ने नासिक इकाई में कार्यस्थल सुरक्षा और यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पोश) के कार्यान्वयन में प्रणालीगत कमियों के संबंध में गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में