Twisha Sharma Dead Case Update : क्या खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का खौफनाक राज? सरेंडर से ठीक पहले दबोचा गया इनामी समर्थ सिंह, आज कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह को जबलपुर से भोपाल लाया गया है। 30 हजार के इनामी आरोपी को आज जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। SIT ने मामले को संवेदनशील बताते हुए जांच तेज कर दी है।

Twisha Sharma Dead Case Update : क्या खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का खौफनाक राज? सरेंडर से ठीक पहले दबोचा गया इनामी समर्थ सिंह, आज कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस

Twisha Sharma Dead Case Update / Image Source : ai generated

Modified Date: May 23, 2026 / 07:45 am IST
Published Date: May 23, 2026 7:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • 30 हजार के इनामी समर्थ सिंह को पुलिस ने भोपाल लाकर लिया हिरासत में
  • आज कोर्ट में पेशी, पुलिस रिमांड में हो सकते हैं बड़े खुलासे
  • ट्विशा शर्मा केस की जांच में 10 से ज्यादा टीमें लगातार जुटी रहीं

भोपाल: Twisha Sharma Dead Case Update  भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस टीम आरोपी समर्थ सिंह को लेकर भोपाल के कटारा हिल्स थाने पहुंची है। जबलपुर में सरेंडर के बाद आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल लाया गया, जिसे आज भोपाल जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आज जिला अदालत में होने वाली इस पेशी के दौरान पुलिस समर्थ की रिमांड मांगेगी।

पिछले दिनों से 10 से ज्यादा टीमें लगी थी समर्थ के पीछे

इससे पहले, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को जबलपुर में जिला कोर्ट से हिरासत में लिया था। रात 1:55 पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची, जिसके साथ वकीलों की टीम भी पहुंची है। इस मामले पर SIT चीफ रजनीश कश्यप का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि यह मामला गंभीर प्रकृति का और संवेदनशील है, जिसके लिए पिछले दिनों से 10 से ज्यादा टीमें अलग-अलग स्थान पर लगी हुई थीं और टीमों की संख्या 10 से ज्यादा थी।

Twisha Sharma Case Update 30 हज़ार का इनाम था घोषित

आरोपी पर 30 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था और वह बाहर ना जा सके, इसके लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस को समर्थ सिंह के एंटीसिपेटरी बेल के लिए जबलपुर जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सरेंडर करने से पहले ही हमारी टीम ने उसे हिरासत में लिया।

” पूरा मामला अभी अंडर इन्वेस्टिगेशन है “

SIT चीफ के अनुसार, यह पूरा मामला अभी अंडर इन्वेस्टिगेशन है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आगे की प्रोसीजर की जाएगी और आज आरोपी समर्थ सिंह की जिला अदालत में पेशी कराकर पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.