Bihar Teacher Bharti News: प्रदेश में हर साल 20 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Bihar Teacher Bharti News: प्रदेश में हर साल 20 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Bihar Teacher Bharti News: प्रदेश में हर साल 20 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Bihar Teacher Bharti News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 23, 2026 / 07:45 am IST
Published Date: May 23, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • 5 वर्षों में 1 लाख नियुक्तियां
  • हर साल जुलाई में विज्ञापन जारी
  • महिला-पुरुष शिक्षकों के तबादले की नई नीति

पटना: Bihar Teacher Bharti News बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में अगले पांच वर्षों के दौरान एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह निर्णय पटना में आयोजित उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगले पांच वर्षों में हर वर्ष कम से कम 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की दर से कुल एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।’’ (Bihar Teacher Vacancy)

Bihar Shikshak Bharti उन्होंने कहा कि नियुक्तियों से संबंधित विज्ञापन प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में जारी किए जाएंगे। चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए एक नीति बनाने का निर्देश दिया गया है कि महिला शिक्षकों का तबादला उनके घर के निकटवर्ती पंचायत में और पुरुष शिक्षकों का तबादला उनके घर के निकटवर्ती प्रखंड में किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी की आपूर्ति ‘जीविका’ के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे समय पर वर्दी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार का यह निर्णय राज्य में शिक्षण पद के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की (TRE 4 Vacancy) अधिसूचना में देरी को लेकर हो रहे लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं :-

• अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।

• शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय।

• राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।