लोहरदगा में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्‍या की

लोहरदगा में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्‍या की

लोहरदगा में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्‍या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: November 18, 2020 9:10 am IST

लोहरदगा, 18 नवंबर (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही एक कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता कीमंगलवार रात्रि गोली मार हत्‍या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात्रि नक्सलियों ने बड़ी संख्या में हमला किया और पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार विकास गुप्ता के फुफेरे भाई विक्‍की की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने ठेकेदार के पोकलेन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

नक्‍सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर एक पर्चा छोड़ा है।

पिछले वर्ष भी इसी इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को पीटा था और मुंशी विक्की गुप्‍ता का हाथ पैर तोड़ दिया था।

पेशरार थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

भाषा, संवाद, इन्दु

निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में