एनबीईएमएस ने एआई स्वास्थ्य देखभाल के यूट्यूब प्रसारण में सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया

एनबीईएमएस ने एआई स्वास्थ्य देखभाल के यूट्यूब प्रसारण में सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया

एनबीईएमएस ने एआई स्वास्थ्य देखभाल के यूट्यूब प्रसारण में सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया
Modified Date: February 25, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:19 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय ‘राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड’ (एनबीईएमएस) ने बुधवार को ‘‘यूट्यूब पर स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर सीधे प्रसारण में सबसे अधिक दर्शकों’’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

यह रिकॉर्ड देश भर में पंजीकृत चिकित्सकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हासिल किया गया।

यूट्यूब पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक साथ देखने वालों की अधिकतम संख्या 17,999 थी।

एनबीईएमएस के अध्यक्ष अभिजात सेठ ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित है, जिन्होंने हमेशा डिजिटल इंडिया, तकनीकी नवाचार और शासन एवं सार्वजनिक सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जिम्मेदारी से अपनाने पर जोर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिली यह मान्यता केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि चिकित्सा शिक्षा में डिजिटल नवाचार को अपनाने में भारत के नेतृत्व का प्रमाण है।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में