एनसीबी और तेलंगाना पुलिस ने 200 किलो गांजा ज़ब्त किया, छह लोग गिरफ़्तार
एनसीबी और तेलंगाना पुलिस ने 200 किलो गांजा ज़ब्त किया, छह लोग गिरफ़्तार
चेन्नई/नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एनसीबी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का 200 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) बरामद किया गया।
एजेंसी के अनुसार, यह गिरोह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सक्रिय था।
एजेंसी ने बताया कि 26 अप्रैल को एनसीबी और तेलंगाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान चेन्नई में नल्लूर टोल प्लाजा के पास मादक पदार्थ ले जा रहे एक ट्रक को रोका।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिबंधित सामान को प्लास्टिक कचरा ले जा रहे एक वाहन में छिपाकर रखा गया था
उन्होंने बताया कि इस संबंध में छह आरोपियों को पकड़ा गया है। वे सभी तमिलनाडु के तूतुकुड़ी के निवासी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप ओडिशा के मलकानगिरी जिले से लाई गई थी और आंध्र प्रदेश के रास्ते इसे तमिलनाडु पहुंचाया जा रहा था।
एनसीबी ने बताया कि इस गांजे की आपूर्ति कोयंबटूर में कॉलेज के छात्रों और कामकाजी वर्ग के लोगों के बीच की जानी थी।
भाषा
प्रचेता नरेश संतोष
संतोष

Facebook


