राकांपा के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को शरद पवार ने किया खारिज

Ads

राकांपा के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को शरद पवार ने किया खारिज

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 07:16 PM IST

बारामती, 28 जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने राकांपा के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर जारी अटकलों को मंगलवार को एक बार फिर खारिज किया।

दोनों राकांपा गुटों के एक साथ आने की चर्चाओं पर एक पत्रकार के सवाल के जवाब में पवार ने कहा, ‘‘इसका कोई मतलब नहीं है।’’

राकांपा (शप) के नेताओं ने पहले दावा किया था कि राकांपा के तत्कालीन प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार दोनों गुटों के विलय के पक्ष में थे। अजित पवार की जनवरी में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

पवार ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राज्य सरकार ने अपनी हालिया फसल ऋण माफी योजना के लिए पात्र किसानों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 15 दिन और इंतजार करेंगे और उसके बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।’’

भाषा अमित सुरेश

सुरेश