कांवड़ यात्रा: एनसीआरटीसी ने बढ़ाई नमो भारत की सेवा, 30 जुलाई से ट्रेन के 52 अतिरिक्त फेरे

Ads

कांवड़ यात्रा: एनसीआरटीसी ने बढ़ाई नमो भारत की सेवा, 30 जुलाई से ट्रेन के 52 अतिरिक्त फेरे

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:41 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:41 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत ट्रेन के 52 अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएंगे, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान दो ट्रेन के बीच का अंतराल घटकर आठ मिनट हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त सेवाओं की योजना बनाई गई है; इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र जल लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं और कांवड़ियों की आवाजाही के कारण सड़क यातायात प्रभावित होता है।

अभी इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन हर 10 मिनट में चलती हैं। अतिरिक्त फेरे शुरू होने से सराय काले खां और मोदीपुरम के बीच हर आठ मिनट में ट्रेन उपलब्ध होंगी।

एनसीआरटीसी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर इसके फेरे और बढ़ाए जा सकते हैं।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप