एनसीएससी ने कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास पर कथित हमले को लेकर केरलम सरकार को नोटिस जारी किया

एनसीएससी ने कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास पर कथित हमले को लेकर केरलम सरकार को नोटिस जारी किया

एनसीएससी ने कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास पर कथित हमले को लेकर केरलम सरकार को नोटिस जारी किया
Modified Date: September 6, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: September 6, 2026 5:07 pm IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने रविवार को केरलम के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास से कथित मारपीट के मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

यह नोटिस उस खबर के बाद जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया था कि तिरुवनंतपुरम जिले के चिरायिनकीझु में पार्टी नेताओं ने हरिदास पर हमला किया।

एनसीएससी ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन को नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

आयोग ने रिपोर्ट में प्राथमिकी संख्या और लगाई गई धाराओं, आरोपियों के नाम, गिरफ्तारियों, आरोप-पत्र या अंतिम रिपोर्ट तथा पीड़िता को दिए गए मुआवजे का विवरण मांगा है।

नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर आयोग को रिपोर्ट नहीं मिलती है तो वह संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर संबंधित अधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है।

हरिदास ने आरोप लगाया है कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उन पर हमला किया और उन्हें धमकी दी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य सजीत मुत्तम्बलम और पार्टी नेता साजद ने आरोप लगाया है कि एक व्हाट्सऐप पोस्ट को लेकर विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई की।

कांग्रेस की दलित महिला चेहरा मानी जाने वाली हरिदास को कथित तौर पर शुक्रवार रात हुई इस घटना में चोटें आई थीं और उन्होंने चिरायिनकीझु तालुक अस्पताल में उपचार कराया था।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में