असम में राजग लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगा: अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू

असम में राजग लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगा: अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू

असम में राजग लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगा: अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू
Modified Date: April 4, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: April 4, 2026 10:26 pm IST

ईटानगर, चार अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर जिले में चुनावी रैलियों के दौरान लोगों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पूर्वोत्तर में राजग और उसके विकास एजेंडे के लिए बढ़ते समर्थन को दर्शाती है।

पड़ोसी राज्य के नवाबोइचा, रंगनदी और लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्रों में राजग उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए खांडू ने कहा कि रैलियों में उत्साहपूर्ण उपस्थिति राजग के नेतृत्व और एक शांतिपूर्ण व समृद्ध क्षेत्र के लिए उसके दृष्टिकोण में मजबूत जन विश्वास को प्रदर्शित करती है।

खांडू ने नवाबोइचा निर्वाचन क्षेत्र में असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार बसंत दास के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज सोनापुर हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल के मैदान में उत्साह का स्तर अविश्वसनीय था। भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह स्पष्ट संकेत देती है कि लोग असम में राजग को तीसरी बार सत्ता में वापस लाने के लिए तैयार हैं।’

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में