भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 73 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 73 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 73 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 10, 2021 9:48 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक टीके की लगभग 73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शाम सात बजे तक टीके की 56 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी थी।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात अंतिम रिपोर्ट आने तक दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील आबादी समूहों को कोविड​​-19 से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

भाषा कृष्ण दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में