नीट पेपर लीक मामला: अदालत ने आरोपी मनीषा हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

नीट पेपर लीक मामला: अदालत ने आरोपी मनीषा हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

नीट पेपर लीक मामला: अदालत ने आरोपी मनीषा हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा
Modified Date: May 25, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: May 25, 2026 1:46 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे स्थित भौतिकी की व्याख्याता मनीषा संजय हवलदार को सोमवार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने आरोपी से हिरासत में पूछताछ के अनुरोध वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका को स्वीकार कर लिया।

कार्यवाही के दौरान एजेंसी ने कहा कि हवलदार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए अनुवादक के रूप में काम कर रही थी। हवलदार ने अनुवाद के लिए आए भौतिकी के प्रश्नों को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर प्रसारित किया।

सीबीआई ने हवलदार को 22 मई को गिरफ्तार किया। हवलदार को तब ट्रांजिट रिमांड पर अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

सीबीआई के अनुसार, पुणे के सेठ हीरालाल सर्राफ प्रशाला में कार्यरत हवलदार एक अन्य प्रमुख आरोपी है जिसे नीट-यूजी 2026 के भौतिकी के प्रश्नों के लीक का स्रोत माना जा रहा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में