नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: मुख्य आरोपी कुलकर्णी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: मुख्य आरोपी कुलकर्णी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: मुख्य आरोपी कुलकर्णी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Modified Date: May 27, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: May 27, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित सरगना प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी शिवराज रघुनाथ को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के रूप में सुनवाई कर रहीं विशेष न्यायाधीश विद्या प्रकाश ने दोनों आरोपियों को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दोनों आरोपियों को उनकी पुलिस हिरासत समाप्त होने के दिन बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार, पुणे के रसायन शास्त्र विषय के व्याख्याता प्रह्लाद कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट प्रक्रिया में शामिल थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच प्राप्त थी।

एजेंसी ने पहले बताया था कि कुलकर्णी ने पहले से गिरफ्तार मनीषा वाघमारे की मदद से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में छात्रों को इकट्ठा किया और पुणे में स्थित अपने घर पर उनके लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में