NEET UG Registration 2024
NEET-UG result may be released on this day: नई दिल्ली: छात्रों का मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोसों में दाखिले को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हाल ही में मिली जनकरी के अनुसार नीट-यूजी का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बात कि पुष्टि नहीं हुए है लेकिन संभव है कि यह रिजल्ट इस महीने 24 या 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जान सकेंगे। नीट-यूजी कि परीक्षा का आयोजन इस बार 17 जुलाई को किया गया था। वही इस परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसी के साथ साथ भारत में 497 शहरों इस परीक्षा का आयोजन किया गया था , वही विदेश के 14 शहरों में इस परीक्षा को आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़े: एमएसआरटीसी ने 500 और दिहाड़ी श्रमिकों की सेवा समाप्त की